Election Results 2026, Unnao BJP celebration: उन्नाव में “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा लगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल का मशहूर झालमुड़ी से लोगों के साथ खुशियां बांटी गईं, लड्डू का वितरण भी हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, भाजपा विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन पर अत्याचार करने वाली ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया है। इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाने के जवाब में उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी का पाप उनके सामने आया है जो अत्याचार सनातनी बंगाली भाइयों पर उन्होंने किया है।

राहगीरों के साथ बांटी गई खुशियाँ
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में बीजेपी की जीत पर जश्न मनाया गया। इस मौके को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। झंडेश्वर महादेव मंदिर के पास राहगीरों को झालमुड़ी का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में भी भारी उत्साह का माहौल था, जमकर आतिशबाजी हुई, ढोल नगाड़े बजे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि असम और बंगाल में मिली जीत ने सिद्ध कर दिया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और अटूट राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। यह तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के लिए करारा जवाब है।
उन्नाव की सभी 6 सीटों पर मिलेगी जीत
अनुराग अवस्थी ने कहा कि सनातनियों को जिस तरह से सताया गया और उन पर अत्याचार किया गया, इसी का परिणाम है कि एक-एक सनातनी ने मिलकर कमल का फूल खिलाया है। उन्होंने उन्नाव की 6 सीटें जीतने का और प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने का भी दावा किया। इस मौके पर पंकज गुप्ता के साथ आशुतोष शुक्ला, नवीन सिंह, समीर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
नगर पालिका परिषद में भी मनाया गया जश्न
पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में भी खुशी बनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देशभर में कमल लगातार खिल रहा है या राष्ट्रहित विकास एवं सुशासन की नीतियों पर जनता की मोहर है इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, भानु मिश्रा, सभासद दीपक दीक्षित, राकेश साहू, सुशील तिवारी, शिव वरुण कुशवाहा, निषेश जायसवाल, मनोज यादव, आशीष त्रिपाठी, मुन्नीलाल आदि मौजूद थे।


