अंबाला के कारोबारी के खाते से 5.72 लाख रुपए उड़े:कुछ देर पहले जमा कराए थे 4.99 लाख; ठगों ने मोबाइल हैक किया

अंबाला के कारोबारी के खाते से 5.72 लाख रुपए उड़े:कुछ देर पहले जमा कराए थे 4.99 लाख; ठगों ने मोबाइल हैक किया

अंबाला कैंट के एक कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 5 लाख 72 हजार रुपए उड़ा लिए। कारोबारी ने कुछ देर पहले ही अपने खाते में 4 लाख 99 हजार रुपए जमा कराए थे। ठगों ने कुछ ही मिनटों के भीतर उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला कैंट निवासी विवेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका अपना व्यवसाय है। 20 अप्रैल को उन्होंने अपने इंडसइंड बैंक खाते में 4 लाख 99 हजार रुपए जमा करवाए थे। उसी दिन दोपहर करीब सवा एक बजे विवेक के मोबाइल पर अचानक एक के बाद एक कई ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आने शुरू हो गए। विवेक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे। साइबर ठगों ने तीन बड़े ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 5 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए। पहले ट्रांजैक्शन में खाते से 72,000 रुपए काटे गए। इसके बाद 2,99,999 रुपए और फिर 1,99,999 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। खाते से पैसे निकलने के मैसेज देखकर विवेक शर्मा तुरंत हरकत में आए। चूंकि बैंक शाखा उनके घर के पास ही थी, वे दौड़कर बैंक पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *