हरदा में दो दिन में मकान गणना पूरी, शिक्षक सम्मानित:जनगणना कार्य तय समय से पहले खत्म, कलेक्टर ने प्रशंसा पत्र दिया

हरदा में दो दिन में मकान गणना पूरी, शिक्षक सम्मानित:जनगणना कार्य तय समय से पहले खत्म, कलेक्टर ने प्रशंसा पत्र दिया

जनगणना 2027 के तहत हरदा तहसील के ग्राम खारपा में मकानों की गणना का कार्य दो दिन में पूरा करने पर प्राथमिक शाला खारपा के शिक्षक विदेश कुमार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। यह सम्मान सोमवार को दिया गया। शिक्षक विदेश कुमार को जनगणना के लिए प्रगणक नियुक्त किया गया था। उन्होंने एचएलबी (मकान गणना का कार्य) को निर्धारित समय से काफी पहले, मात्र दो दिनों में ही पूरा कर लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रभारी रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विदेश कुमार ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार राजेन्द्र कुमार पंवार के मार्गदर्शन में यह कार्य किया। इसमें ग्राम कोटवार और अन्य सहयोगियों की मदद ली गई। उन्होंने ग्राम निवासियों से मोबाइल पर संपर्क कर भी कार्य पूरा करने में सहयोग प्राप्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *