बीजेपी आज पांच राज्यों में चल रहे वोटो की गिनती के चुनाव के रुझानों में आगे चल रही है। इस बीच बिहार बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘मंजिल की तलाश में निकले थे हमसफ़र बनकर, मगर जहां-जहां गए, वहां की कश्ती ही डुबो आए! खुद की जमीन खिसकी हुई है और चले थे दूसरों का सहारा बनने।’ तेजस्वी पर तंज- खुद की जमीन खिसकी, चले थे दूसरों का सहारा बनने बीजेपी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में तेजस्वी यादव विभिन्न राज्यों में विपक्षी नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ और तीसरी में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ नजर आ रहे हैं। श्याम रजक बोले- जो परिवार से ही हारा, दूसरे को क्या जिताएगा इस पूरे मामले पर जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने दावा किया कि बंगाल और तमिलनाडु में भी विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया। श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘जो आदमी अपने परिवार से ही हार चुका है, वह किसी दूसरे को क्या जिताएगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘तेजस्वी जहां-जहां चुनाव प्रचार करने गए वहां-वहां हार का सामना करना पड़ा।’ विदेश जाने पर भी टिप्पणी श्याम रजक ने आगे कहा, ‘अब तो चुनाव खत्म हो गया है, उनके विदेश जाने का समय आ गया। ऐसे लोगों को ना बिहार की जनता से मतलब है, ना देश की जनता से मतलब है। बस मस्ती करना है।’ दिल से खत्म हो गए, समाज से भी हो जाएंगे- श्याम रजक अंत में श्याम रजक ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि वह और उनकी पार्टी अब समाप्त हो चुकी है। जनता के दिल से तो खत्म हो ही गए हैं, समाज से भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। ममता बनर्जी को मोटरसाइकिल से घुमा रहे थे, वहां ब्रेक लगा कि नहीं लगा, वही जाने।’ बीजेपी आज पांच राज्यों में चल रहे वोटो की गिनती के चुनाव के रुझानों में आगे चल रही है। इस बीच बिहार बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘मंजिल की तलाश में निकले थे हमसफ़र बनकर, मगर जहां-जहां गए, वहां की कश्ती ही डुबो आए! खुद की जमीन खिसकी हुई है और चले थे दूसरों का सहारा बनने।’ तेजस्वी पर तंज- खुद की जमीन खिसकी, चले थे दूसरों का सहारा बनने बीजेपी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में तेजस्वी यादव विभिन्न राज्यों में विपक्षी नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ और तीसरी में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ नजर आ रहे हैं। श्याम रजक बोले- जो परिवार से ही हारा, दूसरे को क्या जिताएगा इस पूरे मामले पर जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने दावा किया कि बंगाल और तमिलनाडु में भी विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया। श्याम रजक ने तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘जो आदमी अपने परिवार से ही हार चुका है, वह किसी दूसरे को क्या जिताएगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘तेजस्वी जहां-जहां चुनाव प्रचार करने गए वहां-वहां हार का सामना करना पड़ा।’ विदेश जाने पर भी टिप्पणी श्याम रजक ने आगे कहा, ‘अब तो चुनाव खत्म हो गया है, उनके विदेश जाने का समय आ गया। ऐसे लोगों को ना बिहार की जनता से मतलब है, ना देश की जनता से मतलब है। बस मस्ती करना है।’ दिल से खत्म हो गए, समाज से भी हो जाएंगे- श्याम रजक अंत में श्याम रजक ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि वह और उनकी पार्टी अब समाप्त हो चुकी है। जनता के दिल से तो खत्म हो ही गए हैं, समाज से भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। ममता बनर्जी को मोटरसाइकिल से घुमा रहे थे, वहां ब्रेक लगा कि नहीं लगा, वही जाने।’


