शेखपुरा में अंतरजिला गिरोह के 2 तस्कर अरेस्ट:विदेशी शराब और बाइक जब्त, जमुई से ला रहे थे; FIR दर्ज

शेखपुरा में अंतरजिला गिरोह के 2 तस्कर अरेस्ट:विदेशी शराब और बाइक जब्त, जमुई से ला रहे थे; FIR दर्ज

शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जमुई से विदेशी शराब की 6 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) बाइक की डिक्की में छिपाकर शेखपुरा ला रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद पुलिस की टीम ने पैगंबरपुर गांव के दक्षिण कच्ची रोड पर त्रिमुहानी के पास उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से कुल साढ़े चार लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर निवासी चुनारिक यादव के पुत्र अधिक यादव और उसी गांव के मनोज यादव के पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार और एएसआई मधु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। दोनों तस्करों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जमुई से विदेशी शराब की 6 बोतलें (प्रत्येक 750 एमएल) बाइक की डिक्की में छिपाकर शेखपुरा ला रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद पुलिस की टीम ने पैगंबरपुर गांव के दक्षिण कच्ची रोड पर त्रिमुहानी के पास उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से कुल साढ़े चार लीटर विदेशी शराब और बाइक जब्त की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर निवासी चुनारिक यादव के पुत्र अधिक यादव और उसी गांव के मनोज यादव के पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार और एएसआई मधु कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। दोनों तस्करों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *