मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन:अप्रैल में 3.61 करोड़ का जुर्माना वसूला, SSP ने जारी किए आंकड़े; 27,965 वाहनों का चालान कटा

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन:अप्रैल में 3.61 करोड़ का जुर्माना वसूला, SSP ने जारी किए आंकड़े; 27,965 वाहनों का चालान कटा

मुजफ्फरपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक(SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अप्रैल 2026 में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अप्रैल महीने में कुल 27,965 वाहनों का चालान काटा गया। इस अभियान के तहत पुलिस विभाग ने 3,61,25,900 (तीन करोड़ इकसठ लाख पच्चीस हजार नौ सौ रुपए) का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में की गई। सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 3.04 लाख का जुर्माना हेलमेट न पहनने वालों की संख्या सबसे अधिक थी। बिना हेलमेट के कुल 19,424 चालान काटे गए, जिनसे 1,94,24,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, बिना इंश्योरेंस के 4,580 वाहनों से 91.60 लाख और तेज गति से वाहन चलाने वाले 2,156 चालकों से 43.12 लाख का जुर्माना वसूला गया। अन्य प्रमुख उल्लंघनों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए 718 वाहनों से 7.79 लाख, ट्रिपल लोडिंग के लिए 324 बाइक सवारों से 3.24 लाख और बिना सीट बेल्ट के 304 कार चालकों से 3.04 लाख का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 284 चालकों पर 13.97 लाख का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करने, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है। आम जनता से सहयोग की अपील एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व एकत्र करना नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें। मुजफ्फरपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक(SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अप्रैल 2026 में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अप्रैल महीने में कुल 27,965 वाहनों का चालान काटा गया। इस अभियान के तहत पुलिस विभाग ने 3,61,25,900 (तीन करोड़ इकसठ लाख पच्चीस हजार नौ सौ रुपए) का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में की गई। सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 3.04 लाख का जुर्माना हेलमेट न पहनने वालों की संख्या सबसे अधिक थी। बिना हेलमेट के कुल 19,424 चालान काटे गए, जिनसे 1,94,24,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, बिना इंश्योरेंस के 4,580 वाहनों से 91.60 लाख और तेज गति से वाहन चलाने वाले 2,156 चालकों से 43.12 लाख का जुर्माना वसूला गया। अन्य प्रमुख उल्लंघनों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए 718 वाहनों से 7.79 लाख, ट्रिपल लोडिंग के लिए 324 बाइक सवारों से 3.24 लाख और बिना सीट बेल्ट के 304 कार चालकों से 3.04 लाख का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 284 चालकों पर 13.97 लाख का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करने, ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है। आम जनता से सहयोग की अपील एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व एकत्र करना नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *