पूर्व-सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन:लखनऊ PGI में निधन, मंगलवार को प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व-सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन:लखनऊ PGI में निधन, मंगलवार को प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। रीता बहुगुणा जोशी ने स्वयं इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पी.सी. जोशी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पी.सी. जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तकनीकी तथा लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका विवाह 1976 में रीता बहुगुणा से हुआ था। वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। मंगलवार को प्रयागराज में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पी.सी. जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *