भोजपुर में ट्रक ने 2 मौसेरे भाइयों को रौंदा:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बहन के तिलक समारोह में जा रहे थे दोनों

भोजपुर में ट्रक ने 2 मौसेरे भाइयों को रौंदा:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बहन के तिलक समारोह में जा रहे थे दोनों

भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल है। दोनों तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव की है। मृतक नीतीश कुमार(18) कृष्णागढ़ के सरैया गांव का रहने वाला था। इसी साल इंटर फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। सरकारी नौकरी की तैयार कर रहा था। मौसेरा भाई प्रिंस सेमरिया गांव का रहने वाला है। शादी की खुशियां मातम में बदली मृतक के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि मौसी सीमा देवी की बेटी का तिलक आयर के भेड़री गांव जा रहा था। दोनों भाई एक साथ बाइक से निकले थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। नीतीश तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां मंजू देवी, भाई अमित कुमार और बहन लालती देवी है। मां समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल है। दोनों तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव की है। मृतक नीतीश कुमार(18) कृष्णागढ़ के सरैया गांव का रहने वाला था। इसी साल इंटर फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। सरकारी नौकरी की तैयार कर रहा था। मौसेरा भाई प्रिंस सेमरिया गांव का रहने वाला है। शादी की खुशियां मातम में बदली मृतक के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि मौसी सीमा देवी की बेटी का तिलक आयर के भेड़री गांव जा रहा था। दोनों भाई एक साथ बाइक से निकले थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। नीतीश तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां मंजू देवी, भाई अमित कुमार और बहन लालती देवी है। मां समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *