फतेहाबाद के थाना रोड पर कार ड्राइवर ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा और काफी देर तक वहीं तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल की गई। मगर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 पर भी सूचना दी गई। डायल 112 गाड़ी लेकर मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। बीच सड़क चल रहा था युवक बताया जा रहा है कि घायल हुआ युवक पहले सड़क के बीचों-बीच चल रहा था और नशे की हालत में था। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे एक कार ड्राइवर वहां से गुजरा और उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में डालकर तुरंत फतेहाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। आज बयान लेगी पुलिस वहीं, पुलिस घायल के आज (सोमवार) को बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की भी तलाश कर रही है।


