Aam Janata Unnayan Party: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले AJUP नेता हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और उनकी पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभाएगी। वहीं, मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतगणना होगी। इससे पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और उनकी पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस या बीजेपी पहली या दूसरी पार्टी बन सकती हैं, लेकिन हमारी पार्टी तीसरे स्थान पर रहेगी और सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे अधिकतर उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।
हुमायूं कबीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद उनकी पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को एकजुट किया जाएगा। हमारे जितने भी उम्मीदवार जीतेंगे, उन्हें बहारामपुर में एक होटल में बुलाया जाएगा और मैं खुद उनके साथ मौजूद रहूंगा।
नोट- खबर अपडेट की जा रही है।


