IAS दयानंद प्रसाद बनाए गए गोंडा के CDO:अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर, प्रयागराज में अपर मेला अधिकारी के पद पर थे तैनात

IAS दयानंद प्रसाद बनाए गए गोंडा के CDO:अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर, प्रयागराज में अपर मेला अधिकारी के पद पर थे तैनात

उत्तर प्रदेश में देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी क्रम में पीसीएस से आईएएस बने दयानंद प्रसाद को गोंडा का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक बदलाव के तहत दयानंद प्रसाद को गोंडा का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। वह इससे पहले प्रयागराज में माघ मेला के अपर मेला अधिकारी के पद पर तैनात थे। माघ मेले के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयानंद प्रसाद 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे हैं, जिन्हें हाल ही में आईएएस संवर्ग में पदोन्नत किया गया। गोंडा की निवर्तमान सीडीओ अंकिता जैन 2 मई से मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। उन्होंने करीब 618 दिनों तक इस पद पर कार्य किया और इस दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए। अंकिता जैन के अवकाश पर जाने के बाद सीडीओ का अतिरिक्त प्रभार जिला विकास अधिकारी को दिया गया था। अब दयानंद प्रसाद सोमवार, 4 मई या मंगलवार, 5 मई को गोंडा पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मातृत्व अवकाश के कारण नए सीडीओ की तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके आधार पर यह नियुक्ति की गई है। प्रशासनिक हलकों में दयानंद प्रसाद को तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है और उनके कार्यकाल से गोंडा में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *