देवास में नीट परीक्षा में चार स्तर की सख्त जांच:पांच केंद्रों पर 1872 छात्र शामिल, पेन तक केंद्र पर मिला

देवास में नीट परीक्षा में चार स्तर की सख्त जांच:पांच केंद्रों पर 1872 छात्र शामिल, पेन तक केंद्र पर मिला

देवास में नीट परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। शहर के पांच केंद्रों पर कुल 1872 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सख्त जांच का माहौल रहा, जहां बिना गहन जांच के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह 11 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस दौरान तीन से चार स्तरों पर जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। परीक्षार्थियों को पेन सहित कई आवश्यक सामग्री परीक्षा हॉल में ही उपलब्ध कराई गई, जबकि उनके बैग, मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान बाहर ही रखवा लिए गए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। अधिकांश परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ केंद्रों पर पहुंचे थे। परिजन अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए; कोई रोल नंबर ढूंढने में मदद कर रहा था, तो कोई उन्हें तनाव न लेने की सलाह दे रहा था। चार चरणों की जांच के बाद ही प्रवेश
बालगढ़ रोड स्थित चिमनाबाई हायर सेकेंडरी स्कूल को भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल भी तैनात रहा। केंद्र प्रभारी राजू सातपूते ने बताया कि परीक्षार्थियों को चार चरणों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस प्रक्रिया में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया गया। परीक्षार्थी रजनी सिंह ने बताया कि उनकी तैयारी अच्छी रही और वे अपने परिजनों के साथ केंद्र पर पहुंची थीं। कुछ परीक्षार्थी अंतिम समय में पहुंचने के कारण दौड़ते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेते देखे गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *