शेखपुरा में करंडे थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर लुटोथ गांव में की गई छापेमारी में यह सफलता मिली। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कर्मचारी महतो के पुत्र कुंदन कुमार को उसके ग्राहक सेवा केंद्र से गिरफ्तार किया गया। कुंदन गांव में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। आपसी वर्चस्व को लेकर हुई थी हिंसक झड़प थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला 5 साल पहले गांव में दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में गांव के ही बलराम प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में गिरफ्तार कुंदन कुमार सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कुंदन के लंबे समय से फरार रहने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जिसके आलोक में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शेखपुरा में करंडे थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर लुटोथ गांव में की गई छापेमारी में यह सफलता मिली। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कर्मचारी महतो के पुत्र कुंदन कुमार को उसके ग्राहक सेवा केंद्र से गिरफ्तार किया गया। कुंदन गांव में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। आपसी वर्चस्व को लेकर हुई थी हिंसक झड़प थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला 5 साल पहले गांव में दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में गांव के ही बलराम प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्राथमिकी में गिरफ्तार कुंदन कुमार सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कुंदन के लंबे समय से फरार रहने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जिसके आलोक में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


