Best Summer Skincare Tips: आजकल मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी शरीर जला देने वाली तेज धूप होती है, तो कभी अचानक बारिश होने लगती है। ऐसे में बहुत से लोग मौसम को खुशनुमा समझकर धूप से बचाव नहीं कर रहे हैं, जिससे उनके चेहरे का निखार खोता जा रहा है। ऐसे में अगर आपकी स्किन की चमक भी कम हो गई है और आप फिर से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है।
आज के इस लेख में हम YouTube चैनल (@DrAanchalMD) पर Dr. Aanchal MD द्वारा शेयर किए गए समर स्किन केयर रूटीन के बारे में जानेंगे। इसे फॉलो करके आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही अपनी स्किन को चिपचिपाहट और पिंपल्स से भी बचा सकेंगे। आइए, इन टिप्स को विस्तार से समझते हैं।
सही फेस वॉश का चुनाव करें (How to Choose the Right Face Cleanser)
गर्मी आते ही ज्यादातर लोगों को लगता है कि हार्ड फेस वॉश से चेहरा धोने पर सारा तेल निकल जाएगा और स्किन साफ हो जाएगी, लेकिन ऐसा करना गलत है। हेल्दी स्किन के लिए आपको एक हल्का यानी जेंटल क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप सैलिसिलिक एसिड वाला फेस वॉश ले सकते हैं, जो स्किन को ड्राई किए बिना एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं (Opt for a Lightweight Moisturizer)
गर्मियों में भारी क्रीम लगाने से बचें क्योंकि उससे स्किन और ज्यादा चिपचिपी हो जाती है। इसकी जगह जेल-बेस्ड या वाटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये स्किन में जल्दी सोख जाते हैं और पसीना आने पर भी भारी महसूस नहीं होते। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो भारी क्रीम सिर्फ रात में लगाएं, दिन के समय लाइट मॉइस्चराइजर ही इस्तेमाल करें।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें (Why Sunscreen is Essential in Summer)
चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर, सनस्क्रीन कभी न छोड़ें। कम से कम SPF 50 और PA++++ वाली सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप घर के अंदर खिड़की के पास काम करते हैं, तब भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है क्योंकि सूरज की किरणें कांच के आर-पार जाकर भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करें (Benefits of Using an Antioxidant Serum)
सुबह चेहरा धोने के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले विटामिन-सी जैसा कोई एंटीऑक्सीडेंट सीरम जरूर लगाएं। यह आपकी स्किन को एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान (UV Damage) को कम करता है।
शरीर की त्वचा का भी ध्यान रखें (Summer Body Care Tips)
नहाने के तुरंत बाद, जब शरीर थोड़ा गीला हो, तभी बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और खुजली या रूखापन नहीं होता। साथ ही, बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचें क्योंकि इससे स्किन छिल सकती है।
वर्कआउट के बाद तुरंत नहाएं (Post-Workout Hygiene to Prevent Infections)
गर्मियों में वर्कआउट के बाद पसीना आने से फंगल इन्फेक्शन का डर रहता है। जब पसीना स्किन की परतों (Body Folds) में फंस जाता है, तो वहां इन्फेक्शन और पीठ पर दाने होने लगते हैं। इसलिए एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाकर साफ-सुथरे और सूखे कपड़े पहनें।
होठों का भी ख्याल रखें (Essential Lip Care with SPF)
सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, धूप का असर होठों पर भी पड़ता है जिससे वे काले होकर फटने लगते हैं। इसलिए ऐसा लिप बाम इस्तेमाल करें जिसमें SPF हो। इसे हर 2 घंटे में दोबारा लगाते रहें ताकि होंठ सॉफ्ट और हेल्दी रहें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


