बिजनौर में आज नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में यह परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात है। इस परीक्षा में कुल 5624 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन और अधिकारी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, हरदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, एमजीएमपीएम इंटर कॉलेज किरतपुर, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू, आरबीडी महिला महाविद्यालय, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, वर्धमान कॉलेज बिजनौर ब्लॉक ए और वर्धमान डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर 1:30 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया, जिसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।


