राजस्थान के 611 परीक्षा केंद्रों पर देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से कैंडिडेट्स की एंट्री शुरू हो गई है। थ्री लेयर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है। प्रदेश के 27 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2.09 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और ड्रेस कोड की सख्त गाइडलाइन जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS… जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
NEET-सुरक्षाकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं:राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज, थ्री लेयर की जांच के बाद मिल रही एंट्री


