बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। इस भयावह घटना में एक अज्ञात शख्स की सूझबूझ और बहादुरी से यात्री की जान बच गई। घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी 53 वर्षीय कामेश्वर पासवान बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 03293 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। वे स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी और कामेश्वर पासवान का संतुलन बिगड़ गया। वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में गिर गए। ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। यात्री ने हाथ पकड़कर बचाई जान वहां मौजूद एक अज्ञात यात्री ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कामेश्वर पासवान का हाथ पकड़ लिया। उसने पूरी ताकत से उन्हें तब तक थामे रखा, जब तक पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर नहीं गई। कामेश्वर पासवान प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच की संकरी जगह में फंसे रहे, जो उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। ट्रेन गुजरने के बाद, वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मिलकर कामेश्वर पासवान को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना को एक अन्य यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक हादसे में उन्हें केवल पैरों में हल्की चोट आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने का न करें प्रयास आरपीएफ थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए थे, लेकिन यात्रियों की सूझबूझ और तत्परता से उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा, “जीवन अनमोल है। एक ट्रेन छूट जाने से कुछ नहीं होता, लेकिन जान चली जाए तो उसकी भरपाई संभव नहीं है।” उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। इस भयावह घटना में एक अज्ञात शख्स की सूझबूझ और बहादुरी से यात्री की जान बच गई। घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी 53 वर्षीय कामेश्वर पासवान बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 03293 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। वे स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी और कामेश्वर पासवान का संतुलन बिगड़ गया। वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में गिर गए। ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। यात्री ने हाथ पकड़कर बचाई जान वहां मौजूद एक अज्ञात यात्री ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कामेश्वर पासवान का हाथ पकड़ लिया। उसने पूरी ताकत से उन्हें तब तक थामे रखा, जब तक पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर नहीं गई। कामेश्वर पासवान प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच की संकरी जगह में फंसे रहे, जो उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। ट्रेन गुजरने के बाद, वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मिलकर कामेश्वर पासवान को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना को एक अन्य यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक हादसे में उन्हें केवल पैरों में हल्की चोट आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने का न करें प्रयास आरपीएफ थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए थे, लेकिन यात्रियों की सूझबूझ और तत्परता से उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा, “जीवन अनमोल है। एक ट्रेन छूट जाने से कुछ नहीं होता, लेकिन जान चली जाए तो उसकी भरपाई संभव नहीं है।” उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।


