बांका में शनिवार की रात 85 वर्षीय वृद्ध महिला की चोरी की नीयत से आय युवकों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रजौन थाना क्षेत्र के भोजल चक गांव की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय सरगुन झा की पत्नी जहानबी देवी के रूप में हुई है। जहानबी देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक कुंदन झा बेंगलुरु में और दूसरा मनोज झा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटों के बाहर रहने के कारण वृद्ध महिला घर पर अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। 15 दिन पहले बकरी हुई थी चोरी ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले उनके घर से एक बकरी चोरी हो गई थी। इस घटना के बाद से महिला काफी चिंतित थीं। चोरों की तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। आशंका है कि उसी चोरी से जुड़े लोग दोबारा वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे। साड़ी से गला घोंटकर की हत्या पड़ोसी अमन कुमार ने बताया कि जहानबी देवी अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान कुछ नशेड़ी युवक चोरी की नीयत से घर में घुस गए। जब वे बकरी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी महिला की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को पहचान लिया और नाम लेकर पुकार दिया। इससे घबराकर चोरों ने महिला को काबू में कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए। फिर उनकी ही साड़ी से गला घोंट दिया। हत्या सुनिश्चित करने के लिए ईंट-पत्थर से उनके सिर पर भी वार किया गया। घटनास्थल पर महिला का शव बंधे हाथों और गले में साड़ी लिपटी हुई अवस्था में मिला। सिर से खून बहने के निशान भी पाए गए, जो वारदात की क्रूरता को दर्शाते हैं। घटनास्थल का पुलिसकर्मियों ने किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी थाना अध्यक्ष शुभम कुमार और एसआई मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं डॉग स्क्वाड ने आसपास के इलाके में छानबीन की, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। बाद में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की। शनिवार की संध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों बेटे घर के लिए रवाना
घटना की सूचना मृतका के दोनों बेटों को दे दी गई है। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटे घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आसपास के नशे के आदी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि नशे की लत के कारण ऐसे लोग चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वाड और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बांका में शनिवार की रात 85 वर्षीय वृद्ध महिला की चोरी की नीयत से आय युवकों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना रजौन थाना क्षेत्र के भोजल चक गांव की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय सरगुन झा की पत्नी जहानबी देवी के रूप में हुई है। जहानबी देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक कुंदन झा बेंगलुरु में और दूसरा मनोज झा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बेटों के बाहर रहने के कारण वृद्ध महिला घर पर अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। 15 दिन पहले बकरी हुई थी चोरी ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले उनके घर से एक बकरी चोरी हो गई थी। इस घटना के बाद से महिला काफी चिंतित थीं। चोरों की तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। आशंका है कि उसी चोरी से जुड़े लोग दोबारा वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे। साड़ी से गला घोंटकर की हत्या पड़ोसी अमन कुमार ने बताया कि जहानबी देवी अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान कुछ नशेड़ी युवक चोरी की नीयत से घर में घुस गए। जब वे बकरी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी महिला की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को पहचान लिया और नाम लेकर पुकार दिया। इससे घबराकर चोरों ने महिला को काबू में कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए। फिर उनकी ही साड़ी से गला घोंट दिया। हत्या सुनिश्चित करने के लिए ईंट-पत्थर से उनके सिर पर भी वार किया गया। घटनास्थल पर महिला का शव बंधे हाथों और गले में साड़ी लिपटी हुई अवस्था में मिला। सिर से खून बहने के निशान भी पाए गए, जो वारदात की क्रूरता को दर्शाते हैं। घटनास्थल का पुलिसकर्मियों ने किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी थाना अध्यक्ष शुभम कुमार और एसआई मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, वहीं डॉग स्क्वाड ने आसपास के इलाके में छानबीन की, लेकिन तत्काल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। बाद में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की। शनिवार की संध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों बेटे घर के लिए रवाना
घटना की सूचना मृतका के दोनों बेटों को दे दी गई है। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटे घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आसपास के नशे के आदी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि नशे की लत के कारण ऐसे लोग चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वाड और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


