बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और शिवहर के उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार को राज्य सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के लगभग 40 दिन बाद की गई है। सरकारी आदेश के बाद, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। मेधावी ने शनिवार शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। 24 मार्च को 8 घंटे तक हुई थी छापेमारी विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने 24 मार्च को बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनमें पटना स्थित उनका आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल, पश्चिमी चंपारण का पैतृक गांव और शिवहर स्थित सरकारी आवास शामिल थे। लगभग आठ घंटे चली इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात, नकदी और आभूषण बरामद किए गए थे। पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति जांच में खुलासा हुआ कि बृजेश कुमार ने अपनी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर भी बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की थी। दानापुर में उनके नाम पर करीब 2.26 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई। इससे पहले, मुजफ्फरपुर में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी बृजेश कुमार पर 1.84 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज था। ताजा जांच में कुल मिलाकर लगभग 4.11 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का मामला उजागर हुआ है। निगरानी विभाग के अनुसार, शिवहर में तैनाती के दौरान ही उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति अर्जित की थी। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और शिवहर के उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार को राज्य सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के लगभग 40 दिन बाद की गई है। सरकारी आदेश के बाद, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। मेधावी ने शनिवार शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। 24 मार्च को 8 घंटे तक हुई थी छापेमारी विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने 24 मार्च को बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनमें पटना स्थित उनका आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल, पश्चिमी चंपारण का पैतृक गांव और शिवहर स्थित सरकारी आवास शामिल थे। लगभग आठ घंटे चली इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात, नकदी और आभूषण बरामद किए गए थे। पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति जांच में खुलासा हुआ कि बृजेश कुमार ने अपनी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर भी बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की थी। दानापुर में उनके नाम पर करीब 2.26 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई। इससे पहले, मुजफ्फरपुर में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी बृजेश कुमार पर 1.84 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज था। ताजा जांच में कुल मिलाकर लगभग 4.11 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का मामला उजागर हुआ है। निगरानी विभाग के अनुसार, शिवहर में तैनाती के दौरान ही उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति अर्जित की थी।


