आज रेवाड़ी में 3788 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा:चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, आधा घंटा पहले एंट्री बंद, 2 से 5 समय

आज रेवाड़ी में 3788 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा:चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, आधा घंटा पहले एंट्री बंद, 2 से 5 समय

रेवाड़ी में रविवार को 3788 विद्यार्थी नीट की परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर दो से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। सुबह 11 बजे एंट्री शुरू हो जाएगी और दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाएगी। परीक्षा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीमों की तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा रेवाड़ी में राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सर्कुलर रोड रेवाड़ी, एफ.एल.टी.एम.एस.बी.डी. राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रेवाड़ी, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना, रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में नीट की परीक्षा होगी। एसपी, ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नीट परीक्षा के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाकी-टॉकी दिए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास और सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। जिससे यातायात को सुचारू बनाए रखा जा सके। आसपास के सभी होटलों, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की जांच करने के भी निर्देश दिए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *