यमुनानगर में NEET-UG 2026 की परीक्षा आज:6 सेंटरों पर 1,736 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, लेट पहुंचने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

यमुनानगर में NEET-UG 2026 की परीक्षा आज:6 सेंटरों पर 1,736 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, लेट पहुंचने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

यमुनानगर में आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 1 हजार 736 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फोटो युक्त पहचान पत्र से होगी एंट्री उपायुक्त प्रीति ने परीक्षा से एक दिन पहले जिला सचिवालय के सभागार में सेंटर सुपरिटेंडेंट, सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने साथ अनिवार्य रूप से फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आएं, जिनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या विद्यार्थी पहचान पत्र शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *