रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ईसीआरकेयू समस्तीपुर मंडल की सभी शाखाओं में व्यापक रेलकर्मी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सुपरवाइजरों से मिलकर मजदूर आंदोलन के शहीदों को याद किया गया तथा सभी को ईसीआरकेयू का बिल्ला लगाकर दिवस मनाया गया। मंडलमंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय शाखा, आउटडोर शाखा, कारखाना शाखा और लोको शाखा के विभिन्न सेक्शनों में घूम-घूमकर कर्मचारियों और सुपरवाइजरों से संपर्क किया गया। इस दौरान मजदूर दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बिल्ला वितरण किया गया। अभियान में मंडल से सुशील कुमार, मनाधार राम, राकेश रौशन के साथ मुख्यालय शाखा सचिव अजय यादव, अध्यक्ष अर्जुन कुमार सिंह, आनंद कुमार वर्मा, अमन कुमार, आउटडोर शाखा सचिव मंजूर आलम, अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, कारखाना-स्टोर शाखा सचिव अमरजीत कुमार, लोको शाखा सचिव राज कुमार, संयुक्त सचिव राज किशोर, रंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा नरकटियागंज शाखा में उमेश कुमार, बापूधाम मोतिहारी में कृष्णचंद प्रसाद, दरभंगा शाखा में मनोज यादव और सहरसा शाखा में अभय कुमार के नेतृत्व में भी मजदूर दिवस मनाया गया। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ईसीआरकेयू समस्तीपुर मंडल की सभी शाखाओं में व्यापक रेलकर्मी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सुपरवाइजरों से मिलकर मजदूर आंदोलन के शहीदों को याद किया गया तथा सभी को ईसीआरकेयू का बिल्ला लगाकर दिवस मनाया गया। मंडलमंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय शाखा, आउटडोर शाखा, कारखाना शाखा और लोको शाखा के विभिन्न सेक्शनों में घूम-घूमकर कर्मचारियों और सुपरवाइजरों से संपर्क किया गया। इस दौरान मजदूर दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बिल्ला वितरण किया गया। अभियान में मंडल से सुशील कुमार, मनाधार राम, राकेश रौशन के साथ मुख्यालय शाखा सचिव अजय यादव, अध्यक्ष अर्जुन कुमार सिंह, आनंद कुमार वर्मा, अमन कुमार, आउटडोर शाखा सचिव मंजूर आलम, अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, कारखाना-स्टोर शाखा सचिव अमरजीत कुमार, लोको शाखा सचिव राज कुमार, संयुक्त सचिव राज किशोर, रंजन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा नरकटियागंज शाखा में उमेश कुमार, बापूधाम मोतिहारी में कृष्णचंद प्रसाद, दरभंगा शाखा में मनोज यादव और सहरसा शाखा में अभय कुमार के नेतृत्व में भी मजदूर दिवस मनाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *