पूर्व सांसद जसोल बोले- मेरी गाड़ी का पीछा हो रहा:संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी रख रही नजर, पुलिस को भी दी गई सूचना

पूर्व सांसद जसोल बोले- मेरी गाड़ी का पीछा हो रहा:संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी रख रही नजर, पुलिस को भी दी गई सूचना

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा- पिछले दो दिनों से उन पर किसी की ‘तीसरी निगाह’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार व्यक्ति उनका पीछा कर रहा है। इसकी सूचना पुलिस और अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल वे यह नहीं बता सकते कि पीछा करने वाला कौन है लेकिन पुलिस को अवगत करा दिया गया है। जोधपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा- इज़राइल-ईरान युद्ध और कॉमर्शियल गैस टंकी पेट्रोल कीमतें युद्ध से कीमतें प्रभावित होंगी और बढ़ेंगी, लेकिन असली समस्या युद्ध की है। फिलहाल शांति है। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा- भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी मेहनत की है। टीएमसी का रोना एक संकेत है कि लोकतंत्र के लिए अच्छा होने वाला है। रिफाइनरी हादसे को लेकर कहा कि स्टील की गुणवत्ता आधिकारिक रिपोर्ट के बिना कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं कि स्टील घटिया था। वहां इंजीनियर थे और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था, इसलिए लापरवाही की संभावना कम थी। पंचायती राज चुनाव में देती पर कहा कि यह सरकार की वजह से नहीं, बल्कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर निर्भर है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, चुनाव कैसे हो सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *