बिना तलाक दिए युवक ने की दूसरी शादी:2 घंटे बंधक बनाकर पहली पत्नी को पीटा, हत्या का प्रयास

बिना तलाक दिए युवक ने की दूसरी शादी:2 घंटे बंधक बनाकर पहली पत्नी को पीटा, हत्या का प्रयास

गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और हत्या की कोशिश की गई। जहां पीड़िता गुलबहार ने अपने पति इसराइल और उसकी कथित दूसरी पत्नी सोनम पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि मुझे 2 घंटे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। शरीर पर पैर से लेकर चेहरे तक चोट के निशान हैं। बिना तलाक दिए प्रेमिका से की दूसरी शादी पीड़िता ने बतााया कि करीब 10 माह पहले मेरा पति इसराइल सोनम नाम की महिला को घर लेकर आया और उससे निकाह करने की बात कहकर उसे घर में ही रखने लगा। विरोध करने पर पति ने पहली पत्नी गुलबहार को बच्चों सहित घर छोड़ने की धमकी दी। मना करने पति ने मिलकर उसके साथ लगातार मारपीट शुरू कर दी। पहली पत्नी का आरोप है कि दोनों उसे कमरे में बंद कर जानवरों की तरह पीटते थे और कई बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बताया कि मुझे कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा गया, लोहे के घूंसे से चेहरे और सिर पर वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। आरोप है कि हमलावर उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार पीड़िता ने बताया कि एमएमजी अस्पताल और जिला संयुक्त अस्पताल गाजियाबाद में इलाज कराया, जहां सीटी स्कैन और एमआरआई में सिर में खून के थक्के, नाक व पैर में फ्रैक्चर, कंधे की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त और आंख में गंभीर चोट लगी। पीड़िता ने नंदग्राम में तहरीर देकर अपने पति और पति की दूसरी पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *