ASP जिलाध्यक्ष सहित 4 नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की:किशनगंज में अल्पसंख्यक चेयरमैन ने दिलाई सदस्यता

ASP जिलाध्यक्ष सहित 4 नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की:किशनगंज में अल्पसंख्यक चेयरमैन ने दिलाई सदस्यता

किशनगंज में आजाद समाज पार्टी (ASP) के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न दलों के कुल 4 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन ओमैर खान के नेतृत्व में जिले के आजाद समाज पार्टी (ASP) के जिला अध्यक्ष डॉक्टर वसीम अकरम, पूर्व राजाद नेता जावेद प्रधान, इफ्तेखार अली और महबूब हैदर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जहां सदस्यता ग्रहण करते ही श्री खान ने सभी को अपने हाथों से माला पहनाया और पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए वसीम अकरम खान सहित सभी ने कहा, कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को लेकर राजनीति करती है और देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उनकी विचार धारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने आगे कहा, उनकी पहली प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाना है और पार्टी को मजबूत करना है। वही पार्टी में शामिल होते ही कांग्रेस के नेताओं के बीच खुशी की लहर दौर गई। जिले भर से इन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है। वही इसपर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कहा, जिले के 4 बड़े नेताओं ने हमारे पार्टी का सदस्यता लिए है। चारों साथियों को मै बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि ये सभी पार्टी के सभी कर्तव्यों पर मजबूती से खड़ा उतरेंगे। किशनगंज में आजाद समाज पार्टी (ASP) के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न दलों के कुल 4 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन ओमैर खान के नेतृत्व में जिले के आजाद समाज पार्टी (ASP) के जिला अध्यक्ष डॉक्टर वसीम अकरम, पूर्व राजाद नेता जावेद प्रधान, इफ्तेखार अली और महबूब हैदर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जहां सदस्यता ग्रहण करते ही श्री खान ने सभी को अपने हाथों से माला पहनाया और पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए वसीम अकरम खान सहित सभी ने कहा, कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को लेकर राजनीति करती है और देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उनकी विचार धारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने आगे कहा, उनकी पहली प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाना है और पार्टी को मजबूत करना है। वही पार्टी में शामिल होते ही कांग्रेस के नेताओं के बीच खुशी की लहर दौर गई। जिले भर से इन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है। वही इसपर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कहा, जिले के 4 बड़े नेताओं ने हमारे पार्टी का सदस्यता लिए है। चारों साथियों को मै बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि ये सभी पार्टी के सभी कर्तव्यों पर मजबूती से खड़ा उतरेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *