अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक का पैर टूटा:जमुई में सड़क किनारे पैदल जा रहा था, पटना रेफर

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक का पैर टूटा:जमुई में सड़क किनारे पैदल जा रहा था, पटना रेफर

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मकरकेन गांव के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर तीन जगह से टूट गया। घायल युवक की पहचान सोनेल टांड़ गांव निवासी सनोज मांझी के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार पैदल अपने घर जा रहा था। मकरकेन गांव के समीप पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतीश कुमार को तत्काल झाझा रेफर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जमुई में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मकरकेन गांव के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर तीन जगह से टूट गया। घायल युवक की पहचान सोनेल टांड़ गांव निवासी सनोज मांझी के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार पैदल अपने घर जा रहा था। मकरकेन गांव के समीप पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतीश कुमार को तत्काल झाझा रेफर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जमुई में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *