इशारा कर बिस्किट देने पर बच्चा चोरी का आरोप:बांका में बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक घंटे बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

इशारा कर बिस्किट देने पर बच्चा चोरी का आरोप:बांका में बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक घंटे बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब एक बुजुर्ग महिला ने गांव के कुछ बच्चों को बिस्किट देने के लिए इशारा किया। महिला की इस हरकत को देखकर कुछ लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर किया पूछताछ ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगे। इस दौरान करीब एक घंटे तक गांव में गहमा-गहमी और तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कुछ लोग आक्रोशित भी दिखे, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मानसिक रूप से अस्वस्थ है महिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका बच्चा चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को पूरी सच्चाई बताई और उन्हें अफवाहों से बचने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब एक बुजुर्ग महिला ने गांव के कुछ बच्चों को बिस्किट देने के लिए इशारा किया। महिला की इस हरकत को देखकर कुछ लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर किया पूछताछ ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगे। इस दौरान करीब एक घंटे तक गांव में गहमा-गहमी और तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कुछ लोग आक्रोशित भी दिखे, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मानसिक रूप से अस्वस्थ है महिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहां पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका बच्चा चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को पूरी सच्चाई बताई और उन्हें अफवाहों से बचने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *