जबलपुर के बरगी डैम में रेस्क्यू शुरू, चार अभी लापता:तेज हवा ने खड़ी की परेशानी, तलाश का दायरा बढ़ाया; सेना के साथ NDRF-SDRF जुटी सर्चिंग में

जबलपुर के बरगी डैम में रेस्क्यू शुरू, चार अभी लापता:तेज हवा ने खड़ी की परेशानी, तलाश का दायरा बढ़ाया; सेना के साथ NDRF-SDRF जुटी सर्चिंग में

बरगी डैम में लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे से एक बार फिर सर्चिंग शुरू कर दी गई है। सेना के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ वोट की सहायता से सर्चिंग कर रही है, हालांकि तेज हवा और बरगी डैम में उठ रही लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। सर्चिंग टीम ने लापता लोगों की तलाश के लिए दायरे को बढ़ा दिया है। SDOP अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बीच-बीच में कुछ देर के लिए सर्चिंग को रोक दिया जाता है, क्योंकि छोटी वोट होने के कारण तेज हवा के बीच रेस्क्यू अभियान संभलकर चलाना पड़ रहा है। कामराज के परिवार के तीन सदस्य लापता बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे में आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य सहित परिवार के तीन सदस्य अभी भी लापता हैं। घटना के दौरान उनका 10 साल का बेटा जैसे-तैसे लहरों के साथ किनारे आ गया था, जिसे वहां मौजूद जल निगम के कर्मचारियों ने बचा लिया। कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। इनमें से उनकी पत्नी 38 वर्षीय काकुलाझी और सौभाग्यम अलागन 42 वर्षीय की बॉडी मिल चुकी है, जबकि कामराज, तमिक और मयूरन लापता हैं। आज कोयंबटूर भेजे जाएंगे शव कामराज आर्य के परिवार के दो सदस्यों के शव उनके गृह ग्राम तमिलनाडु त्रिचि भेजने की बात सामने आई थी पर बाद में प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। कामराज के साथियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शनिवार को दोनों शव फैक्ट्री के गेट के सामने रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस चेतावनी के बाद प्रशासन फिर से शव भेजने के लिए तैयार हो गया। आज दोपहर में एअरलिफ्ट कर शव कोयंबटूर के रास्ते त्रिचि भेजे जाएंगे। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री जब क्रूज डूब रहा था, लोग लाइफ जैकेट तलाशते रहे। वह कैबिन में सील पैक हालत में मिली। मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। तेज बारिश के कारण शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर… 2. मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे बचाव दल और परिवार के लिए वो पल झकझोर देने वाला था… जब मां-बेटे का शव बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *