कल नीट परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा को देखते हुए रेलवे चूरू से जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन सीकर स्टेशन के रास्ते होकर चलेगी। ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी 5 मिनट के लिए ठहराव होगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09717, चूरू-जयपुर अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 6:10 पर चूरू स्टेशन से रवाना होगी जो सुबह 8:15 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 8:20 पर आगे के लिए रवाना होगी जो दोपहर 11 बजे जयपुर स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का रास्ते में बिसाऊ,रामगढ़ शेखावाटी,फतेहपुर,लक्ष्मणगढ़, सीकर जंक्शन,पलसाना,रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर,चौमूं सामोद, ढहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन में 10 जनरल डिब्बे के अलावा 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।


