मैहर के ताला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट चालकों पर चालान
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 20 चालकों को रोका गया। इनसे कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी। शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई
जांच के दौरान एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया। उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर भागा बुलेट चालक
एक अन्य मामले में बुलेट चालक नवीन शुक्ला ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर दिया और तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कागजात नहीं दिखाए, वाहन जब्त
पूछताछ के दौरान नवीन शुक्ला वाहन के कागजात नहीं दिखा सका और पुलिस से बहस करने लगा। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत उसकी बाइक जब्त कर ली। जब्त वाहन को न्यायालय अमरपाटन में पेश किया जाएगा।


