आज अखबार नहीं, भोजपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

आज अखबार नहीं, भोजपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में मजदूर दिवस के दिन बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। अभिषेक से करीब 2.61 लाख रुपए कैश और मोबाइल बरामद हुआ है। दूसरी तरफ 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से वो बिना कुछ कहे ही बाइक से निकला था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की भोजपुर की 5 बड़ी खबरें… 1.) भोजपुर DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, आरोपी गिरफ्तार:4 साल पहले DGP को हाईकोर्ट का जज बनकर धमकाया था; अभिषेक अग्रवाल की पूरी कहानी भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डायरेक्टर बताकर DM तनय सुल्तानिया को फोन करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। अभिषेक से करीब 2.61 लाख रुपए कैश और मोबाइल बरामद हुआ है। पढ़े पूरी खबर… 2.) भोजपुर में 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या:देर रात बाइक से बिना कुछ बताए निकला था, सुबह खेत के मचान के पास मिली लाश भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के बधार में गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक के सिर में अपराधियों ने 2 गोली मारी, जो सिर के पिछले हिस्से में जाकर फंस गई। पढ़े पूरी खबर… 3.) भोजपुर में हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास:9 साल पहले की थी हत्या, खेत से लौटते समय दागी थी बुलेट आरा व्यवहार कोर्ट ने सात साल पुराने हत्या कांड में फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एससी/एसटी विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार पांडा की अदालत ने आज सुनवाई पूरी की। इन्होंने 9 साल पहले मर्डर किया था।आरोपियों पर कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। पढ़े पूरी खबर… 4.) भोजपुर में घोड़ा दौड़,अनंत सिंह का ‘लाड़ला’ भी लेगा हिस्सा:राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नामी घोड़े सहित सवार शामिल होंगे, विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित भेड़िया गांव में 17 मई को राज्यस्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता होगी। जहां रफ्तार, परंपरा और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शाहाबाद चेतक प्रतियोगिता के बैनर तले आयोजित इस भव्य आयोजन में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के नामी घोड़े और उनके सवार हिस्सा लेंगे। पढ़े पूरी खबर… 5.) भोजपुर में सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत:बाइक से खराब जेसीबी ठीक करने जा रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार जेसीबी मैकेनिक को रौंद दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान काइलवर सीएचसी में दम तोड़ दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पढ़े पूरी खबर… भोजपुर में मजदूर दिवस के दिन बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। अभिषेक से करीब 2.61 लाख रुपए कैश और मोबाइल बरामद हुआ है। दूसरी तरफ 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से वो बिना कुछ कहे ही बाइक से निकला था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की भोजपुर की 5 बड़ी खबरें… 1.) भोजपुर DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, आरोपी गिरफ्तार:4 साल पहले DGP को हाईकोर्ट का जज बनकर धमकाया था; अभिषेक अग्रवाल की पूरी कहानी भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डायरेक्टर बताकर DM तनय सुल्तानिया को फोन करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। अभिषेक से करीब 2.61 लाख रुपए कैश और मोबाइल बरामद हुआ है। पढ़े पूरी खबर… 2.) भोजपुर में 25 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या:देर रात बाइक से बिना कुछ बताए निकला था, सुबह खेत के मचान के पास मिली लाश भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के बधार में गुरुवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक के सिर में अपराधियों ने 2 गोली मारी, जो सिर के पिछले हिस्से में जाकर फंस गई। पढ़े पूरी खबर… 3.) भोजपुर में हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास:9 साल पहले की थी हत्या, खेत से लौटते समय दागी थी बुलेट आरा व्यवहार कोर्ट ने सात साल पुराने हत्या कांड में फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एससी/एसटी विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार पांडा की अदालत ने आज सुनवाई पूरी की। इन्होंने 9 साल पहले मर्डर किया था।आरोपियों पर कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। पढ़े पूरी खबर… 4.) भोजपुर में घोड़ा दौड़,अनंत सिंह का ‘लाड़ला’ भी लेगा हिस्सा:राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नामी घोड़े सहित सवार शामिल होंगे, विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित भेड़िया गांव में 17 मई को राज्यस्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता होगी। जहां रफ्तार, परंपरा और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शाहाबाद चेतक प्रतियोगिता के बैनर तले आयोजित इस भव्य आयोजन में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के नामी घोड़े और उनके सवार हिस्सा लेंगे। पढ़े पूरी खबर… 5.) भोजपुर में सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत:बाइक से खराब जेसीबी ठीक करने जा रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार जेसीबी मैकेनिक को रौंद दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान काइलवर सीएचसी में दम तोड़ दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पढ़े पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *