UP के एक्सप्रेसवे से दिल्ली-बिहार की राह आसान:गंगा-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू, शामली-गोरखपुर पर काम जारी, 12 घंटे में पूरा होगा सफर

UP के एक्सप्रेसवे से दिल्ली-बिहार की राह आसान:गंगा-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू, शामली-गोरखपुर पर काम जारी, 12 घंटे में पूरा होगा सफर

दिल्ली अब दूर नहीं। उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे से बिहार के लोगों के लिए यह कहावत सच बनती नजर आ रही है। 29 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इससे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जैसे दक्षिण बिहार के जिलों के लोगों के लिए सड़क मार्ग से दिल्ली जाना आसान हुआ है। दूसरी ओर शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। इसके बनने से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मोतिहारी जैसे उत्तर बिहार के जिलों के लोगों के लिए दिल्ली जाना आसान होगा। UP की सीमा के पास के इलाके से दिल्ली सिर्फ 12 घंटे में जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे से बिहार के लोगों को क्या फायदा होगा? दिल्ली और हरियाणा जाना कितना आसान होगा? आइए जानते हैं? सबसे पहले बिहार से गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी देखिए 594 km लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से दक्षिण बिहार के लोगों के लिए दिल्ली जाना आसान होगा। इस सड़क पर 120km/h की रफ्तार से कार दौड़ाई जा सकती है। इससे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर और आरा जैसे दक्षिण बिहार के जिलों के लोगों को फायदा होगा। वाराणसी होते हुए प्रयागराज जाकर आप गंगा एक्सप्रेसवे पहुंच सकते हैं। यहां से मेरठ फिर दिल्ली जाना होगा। गया से दिल्ली जाने में लगेंगे 15 घंटे अगर आप गया में रहते हैं और कार से दिल्ली के नोएडा सेक्टर 15 या फिल्म सिटी जाना है तो आप गंगा एक्सप्रेसवे इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको NH 19 से प्रयागराज जाना होगा। गया से प्रयागराज की दूरी करीब 375 km है। यहां से आप गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए मेरठ के बिजौली गांव पहुंचेंगे। यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पकड़कर नोएडा सेक्टर 62 होते हुए फिल्म सिटी पहुंच जाएंगे। दूरी करीब 82 किलोमीटर है। गया से नोएडा की दूरी करीब 1050 किलोमीटर है। यह यात्रा आप 15 घंटे में कर सकते हैं। रास्ते में दो एक्सप्रेसवे पड़ने से आपका सफर आसान होगा। 1515 रुपए टोल देना पड़ सकता है। अब जानिए शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 700 km होगी। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आगे चलकर 8 लेन का किया जा सकेगा। इसका निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करा रही है। यह एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। मतलब सड़क पर आने के लिए जगह पहले से तय है। आप अपनी कार या बाइक लेकर जहां जी जाहे वहां से सड़क पर नहीं चढ़ पाएंगे। इसी तरह एक्सप्रेसवे से निकलने के लिए भी जगह तय है। एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश-हरियाणा की सीमा पर स्थित शामली से शुरू होकर गोरखपुर तक बनेगा। इस सड़क को भारतमाला परियोजना के तहत नॉर्दर्न इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर में गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर से जुड़ेगा। यह कॉरिडोर बिहार के 8 जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज) से होकर गुजरेगा। इन आठ जिलों के लोग सड़क मार्ग से दिल्ली जाने के लिए पहले गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर होते हुए गोरखपुर जाएंगे। यहां से शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग काम की तलाश में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जाते हैं। दोनों एक्सप्रेसवे चालू होने से उनके लिए आना-जाना आसान होगा। 15 घंटे में बेतिया से जा सकेंगे दिल्ली अगर आप बेतिया में रहते हैं और कार से दिल्ली जाना चाहते हैं तो आने वाले समय में आपकी राह आसान हो जाएगी। आप तीन एक्सप्रेसवे (गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मदद से करीब 15 घंटे में दिल्ली जा सकते हैं। इन तीनों एक्सप्रेसवे पर कार 120km/h की रफ्तार से दौड़ सकेगी। अभी गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बन गया है। बेतिया से गोरखपुर की दूरी 153 किलोमीटर है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बन जाने पर आप इस सड़क से गोरखपुर पहुंच सकते हैं। इसके आगे शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए शामली जाएंगे। दूरी करीब 700 km है। यहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच सकते हैं। दूरी करीब 116 किलोमीटर है। कुल मिलाकर आपको 1019 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। इसमें करीब 15 घंटे लगेंगे। पटना से दिल्ली जाना हो तो क्या है रास्ता? अगर आप पटना में रहते हैं और दिल्ली सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो वर्तमान में इस्तेमाल किया जा रहा रास्ता अपना सकते हैं। आपको बक्सर-आरा नेशनल हाईवे से बक्सर जाना होगा। यहां से गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे पकड़कर बलिया के चाक गिर्धारिया जाएंगे। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़कर लखनऊ जाना होगा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और इसके आगे यमुना एक्सप्रेसवे की मदद से आप दिल्ली पहुंच जाएंगे। करीब 1060 किलोमीटर की दूरी तय करने में 15 घंटे से अधिक लगता है। पटना, वैशाली, आरा और आसपास के जिलों के लोग दिल्ली जाने के लिए इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली अब दूर नहीं। उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे से बिहार के लोगों के लिए यह कहावत सच बनती नजर आ रही है। 29 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इससे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जैसे दक्षिण बिहार के जिलों के लोगों के लिए सड़क मार्ग से दिल्ली जाना आसान हुआ है। दूसरी ओर शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। इसके बनने से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मोतिहारी जैसे उत्तर बिहार के जिलों के लोगों के लिए दिल्ली जाना आसान होगा। UP की सीमा के पास के इलाके से दिल्ली सिर्फ 12 घंटे में जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे से बिहार के लोगों को क्या फायदा होगा? दिल्ली और हरियाणा जाना कितना आसान होगा? आइए जानते हैं? सबसे पहले बिहार से गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी देखिए 594 km लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से दक्षिण बिहार के लोगों के लिए दिल्ली जाना आसान होगा। इस सड़क पर 120km/h की रफ्तार से कार दौड़ाई जा सकती है। इससे कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर और आरा जैसे दक्षिण बिहार के जिलों के लोगों को फायदा होगा। वाराणसी होते हुए प्रयागराज जाकर आप गंगा एक्सप्रेसवे पहुंच सकते हैं। यहां से मेरठ फिर दिल्ली जाना होगा। गया से दिल्ली जाने में लगेंगे 15 घंटे अगर आप गया में रहते हैं और कार से दिल्ली के नोएडा सेक्टर 15 या फिल्म सिटी जाना है तो आप गंगा एक्सप्रेसवे इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको NH 19 से प्रयागराज जाना होगा। गया से प्रयागराज की दूरी करीब 375 km है। यहां से आप गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए मेरठ के बिजौली गांव पहुंचेंगे। यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पकड़कर नोएडा सेक्टर 62 होते हुए फिल्म सिटी पहुंच जाएंगे। दूरी करीब 82 किलोमीटर है। गया से नोएडा की दूरी करीब 1050 किलोमीटर है। यह यात्रा आप 15 घंटे में कर सकते हैं। रास्ते में दो एक्सप्रेसवे पड़ने से आपका सफर आसान होगा। 1515 रुपए टोल देना पड़ सकता है। अब जानिए शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 700 km होगी। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आगे चलकर 8 लेन का किया जा सकेगा। इसका निर्माण नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करा रही है। यह एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। मतलब सड़क पर आने के लिए जगह पहले से तय है। आप अपनी कार या बाइक लेकर जहां जी जाहे वहां से सड़क पर नहीं चढ़ पाएंगे। इसी तरह एक्सप्रेसवे से निकलने के लिए भी जगह तय है। एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश-हरियाणा की सीमा पर स्थित शामली से शुरू होकर गोरखपुर तक बनेगा। इस सड़क को भारतमाला परियोजना के तहत नॉर्दर्न इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर में गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर से जुड़ेगा। यह कॉरिडोर बिहार के 8 जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज) से होकर गुजरेगा। इन आठ जिलों के लोग सड़क मार्ग से दिल्ली जाने के लिए पहले गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर होते हुए गोरखपुर जाएंगे। यहां से शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग काम की तलाश में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जाते हैं। दोनों एक्सप्रेसवे चालू होने से उनके लिए आना-जाना आसान होगा। 15 घंटे में बेतिया से जा सकेंगे दिल्ली अगर आप बेतिया में रहते हैं और कार से दिल्ली जाना चाहते हैं तो आने वाले समय में आपकी राह आसान हो जाएगी। आप तीन एक्सप्रेसवे (गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मदद से करीब 15 घंटे में दिल्ली जा सकते हैं। इन तीनों एक्सप्रेसवे पर कार 120km/h की रफ्तार से दौड़ सकेगी। अभी गोरखपुर-सिलीगुड़ी कॉरिडोर और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बन गया है। बेतिया से गोरखपुर की दूरी 153 किलोमीटर है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बन जाने पर आप इस सड़क से गोरखपुर पहुंच सकते हैं। इसके आगे शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ते हुए शामली जाएंगे। दूरी करीब 700 km है। यहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच सकते हैं। दूरी करीब 116 किलोमीटर है। कुल मिलाकर आपको 1019 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। इसमें करीब 15 घंटे लगेंगे। पटना से दिल्ली जाना हो तो क्या है रास्ता? अगर आप पटना में रहते हैं और दिल्ली सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो वर्तमान में इस्तेमाल किया जा रहा रास्ता अपना सकते हैं। आपको बक्सर-आरा नेशनल हाईवे से बक्सर जाना होगा। यहां से गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे पकड़कर बलिया के चाक गिर्धारिया जाएंगे। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़कर लखनऊ जाना होगा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और इसके आगे यमुना एक्सप्रेसवे की मदद से आप दिल्ली पहुंच जाएंगे। करीब 1060 किलोमीटर की दूरी तय करने में 15 घंटे से अधिक लगता है। पटना, वैशाली, आरा और आसपास के जिलों के लोग दिल्ली जाने के लिए इस रूट का इस्तेमाल करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *