रीवा के नेशनल हाईवे-39 पर गेरुई पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। रीवा-सीधी मार्ग पर शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में मामला सड़क हादसा या हत्या-दोनों एंगल से जांच में लिया गया है। पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल जांच जारी है।


