CSJMU में सुर-ताल के साथ अब सीखें साउंड इंजीनियरिंग:संगीत विभाग में एडमिशन शुरू; थिएटर और वायलिन के भी नए कोर्स

CSJMU में सुर-ताल के साथ अब सीखें साउंड इंजीनियरिंग:संगीत विभाग में एडमिशन शुरू; थिएटर और वायलिन के भी नए कोर्स

अगर आप संगीत, अभिनय या साउंड इंजीनियरिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का ‘स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स’ आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। सत्र 2026-27 के लिए संगीत विभाग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार विभाग ने पारंपरिक शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जुड़े साउंड रिकॉर्डिंग और इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल किए हैं। साउंड इंजीनियरिंग और थिएटर के नए सर्टिफिकेट कोर्स डिजिटल दौर की मांग को देखते हुए इस सत्र से विभाग में कई नए विस्तार किए गए हैं। अब छात्र यहाँ साउंड रिकॉर्डिंग एवं इंजीनियरिंग में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे। इसके अलावा थिएटर, वायलिन और सितार जैसे विषयों में भी नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। विभाग में आधुनिक स्टूडियो और लेटेस्ट संसाधनों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ समकालीन कलाओं का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। 12वीं के बाद ग्रेजुएशन का मौका16,200 रुपये सालाना फीस स्नातक यानी ग्रेजुएशन लेवल पर विभाग में बीपीए (BPA) कोर्स संचालित है। इसमें प्रवेश के लिए छात्र का 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना जरूरी है। यह 3 साल का डिग्री प्रोग्राम है, जिसकी सालाना फीस 16,200 रुपये निर्धारित की गई है। सीटों के गणित को देखें तो गायन में 25, कथक और थिएटर में 20-20, जबकि तबला, सितार और वायलिन में 10-10 सीटें उपलब्ध हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए भी कई विकल्प उच्च शिक्षा के लिए विभाग में 2 साल का एम.एमपीए (MPA) कोर्स भी मौजूद है। इसके लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। पीजी लेवल पर गायन, तबला और सितार की फीस मात्र 10,200 रुपये सालाना है, जबकि कथक (MPA) के लिए छात्रों को 13,200 रुपये प्रति वर्ष फीस चुकानी होगी। साउंड रिकॉर्डिंग एवं इंजीनियरिंग के सर्टिफिकेट कोर्स की फीस 15,200 रुपये रखी गई है, जिसमें केवल 10 सीटें ही हैं। मेरिट से मिलेगा दाखिला, ऐसे करें अप्लाई
संगीत विभाग के इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। यानी आपकी पिछली कक्षाओं के अंक ही दाखिले का आधार बनेंगे। जो भी अभ्यर्थी कला और संगीत की इन विधाओं में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी शिक्षकों की टीम यहाँ छात्रों को मंच के प्रदर्शन के साथ-साथ तकनीकी बारीकियों में भी माहिर बनाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *