शेखपुरा। दिल्ली में एक बिहारी युवक की कथित हत्या के विरोध में शुक्रवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। यह आक्रोश मार्च शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गोली मारने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक युवक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के 23 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने 26 अप्रैल को द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके में कथित तौर पर ‘बिहारी जानकर’ पांडव कुमार को गोली मार दी थी। पांडव कुमार दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। घटना के समय वह अपने दोस्त के बच्चे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। शेखपुरा जिले में यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रोशन कुमार, प्रेम गुप्ता, दानी प्रसाद, संजय सिंह और केदार राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार भर में कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किए हैं। शेखपुरा। दिल्ली में एक बिहारी युवक की कथित हत्या के विरोध में शुक्रवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। यह आक्रोश मार्च शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गोली मारने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक युवक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के 23 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने 26 अप्रैल को द्वारका के जाफरपुर कलां इलाके में कथित तौर पर ‘बिहारी जानकर’ पांडव कुमार को गोली मार दी थी। पांडव कुमार दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। घटना के समय वह अपने दोस्त के बच्चे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। शेखपुरा जिले में यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रोशन कुमार, प्रेम गुप्ता, दानी प्रसाद, संजय सिंह और केदार राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार भर में कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किए हैं।


