इसराना-मतलौडा मंडियों में 14.41 लाख क्विंटल गेहूं की आवक:मंडियों में लगे हैं ढेर, फसल का उठान न होने से किसान परेशान

इसराना-मतलौडा मंडियों में 14.41 लाख क्विंटल गेहूं की आवक:मंडियों में लगे हैं ढेर, फसल का उठान न होने से किसान परेशान

इसराना और मतलौड़ा अनाज मंडियों तथा उनके परचेज सेंटरों पर इस साल गेहूं की आवक पिछले साल की तरह अच्छी रही है। खरीद एजेंसियों ने पूरा गेहूं खरीद लिया है, लेकिन उठान और भुगतान में देरी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में अभी भी गेहूं के ढेर लगे हुए हैं, जिससे खरीद एजेंसी के कार्य में ढिलाई दिख रही है। 30 अप्रैल तक इसराना मंडी में 4 लाख 71 हजार 886 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसमें से खरीद एजेंसियों ने 4 लाख 56 हजार 235 क्विंटल गेहूं खरीदा है, जबकि 15 हजार 651 क्विंटल गेहूं अभी खरीद नहीं गया है। मंडी से अब तक 2 लाख 91 हजार 274 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। किस सेंटर पर कितनी खरीद हुई इसी प्रकार, अहर क्रय केंद्र पर 96 हजार 344 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जिसमें से 96 हजार 244 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। यहां से 79 हजार 707 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हुई है। मतलौड़ा मंडी में अब तक 6 लाख 78 हजार 486 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसके अतिरिक्त, छिछड़ाना परचेज सेंटर पर 1 लाख 51 हजार 513 क्विंटल और उरलाना परचेज सेंटर पर 42 हजार 955 क्विंटल गेहूं पहुंचा है। मतलौड़ा मंडी से 5 लाख 67 हजार 486 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है, जिसमें से लगभग 66% गेहूं गोदामों तक पहुंच गया है। शेष गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा हुआ है। कुल मिलाकर, इसराना मंडी से 62% और अहर परचेज सेंटर से 82% गेहूं का उठान किया जा चुका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *