नवादा के वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने अपनी त्वरित कार्रवाई से गुम हुए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह घटना 19 अप्रैल को वारसलीगंज बाजार में हुई थी, जब एक ज्वेलरी दुकानदार के लाखों रुपये के आभूषण दुकान खोलते समय गिर गए थे। ज्वेलरी दुकानदार राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पैकेट से चार सोने के मंगलसूत्र और चार सोने के ढोलना गुम हो गए थे। थाना प्रभारी सैनी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। सभी गुम हुए आभूषण बरामद कर लिए गए। बरामद आभूषणों को मालिक राजकुमार की पहचान के बाद सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पंकज कुमार सैनी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कई सकारात्मक पहल की हैं। हाल ही में उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को थाना परिसर में सम्मानित किया। डीएसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया। लूट के लाखों रुपए बरामद इसके अतिरिक्त, उन्होंने दिनदहाड़े हुई लूट के कई मामलों का खुलासा कर लाखों रुपए बरामद किए हैं। उन्होंने एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाने जैसे कार्यों में भी उनकी टीम सक्रिय रहती है। थाना प्रभारी पंकज सैनी का व्यवहार शालीन और सम्मानजनक है, जिससे स्थानीय लोग उनकी कार्यशैली से बेहद खुश हैं। नवादा के वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने अपनी त्वरित कार्रवाई से गुम हुए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह घटना 19 अप्रैल को वारसलीगंज बाजार में हुई थी, जब एक ज्वेलरी दुकानदार के लाखों रुपये के आभूषण दुकान खोलते समय गिर गए थे। ज्वेलरी दुकानदार राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पैकेट से चार सोने के मंगलसूत्र और चार सोने के ढोलना गुम हो गए थे। थाना प्रभारी सैनी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। सभी गुम हुए आभूषण बरामद कर लिए गए। बरामद आभूषणों को मालिक राजकुमार की पहचान के बाद सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पंकज कुमार सैनी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कई सकारात्मक पहल की हैं। हाल ही में उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को थाना परिसर में सम्मानित किया। डीएसपी के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया। लूट के लाखों रुपए बरामद इसके अतिरिक्त, उन्होंने दिनदहाड़े हुई लूट के कई मामलों का खुलासा कर लाखों रुपए बरामद किए हैं। उन्होंने एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाने जैसे कार्यों में भी उनकी टीम सक्रिय रहती है। थाना प्रभारी पंकज सैनी का व्यवहार शालीन और सम्मानजनक है, जिससे स्थानीय लोग उनकी कार्यशैली से बेहद खुश हैं।


