सफेद बालों की टेंशन खत्म! घर पर आजमाएं यह Herbal Collagen Treatment, Hair Fall भी होगा कंट्रोल

सफेद बालों की टेंशन खत्म! घर पर आजमाएं यह Herbal Collagen Treatment, Hair Fall भी होगा कंट्रोल
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल से कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या देखने को मिलती है। आजकल तो 20 साल के लड़के-लड़कियों के बालों में नेचुरल चमक खो गई है। खासकर 35 से 40 की उम्र के बाद तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। अगर आपको नेचुरल तरीके से बालों को काला, मजबूत और घना बनाना है तो आप घर पर बी कोलोजन ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह हर्बल हेयर पैक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 
कोलाजेन ट्रीटमेंट के लिए हेयर पैक की सामग्री
-2 से 3 चम्मच जटामांसी
-1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
-3 से 4 संतरे के छिलके
-4 से 5 गुड़हल के फूल
-1 बड़े बर्तन में पानी
कोलाजेन ट्रीटमेंट के लिए हेयर पैक बनाने की विधि
  – सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी भरकर उसे गैस पर चढ़ा दें। जब पानी हल्का गर्म होने लगे, तो इसमें धीरे-धीरे से जटामांसी डालें। जटामांसी बालों की जड़ों को शांत करके और समय से पहले सफेद बाल होने की समस्या को कम करता है।
  – इसके बाद इसमें आंवला पाउडर डालें। आंवला बालों की देखभाल के लिए बेहद प्रभावी तत्व माना जाता है, जो उनकी प्राकृतिक काली चमक को बनाए रखने में सहायक होता है। यह न केवल बालों में अच्छी चमक लाता है, बल्कि उन्हें मजबूत बनाकर झड़ने और टूटने की समस्या को भी कम करता है।
 
  – इसके बाद इसमें सूखे संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाएं। संतरे के छिलकों में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन-सी सिर की त्वचा को साफ रखने में मदद करता है और बालों की बढ़त को प्रोत्साहित करता है। इससे बालों में ताजगी आती है और वे हल्के व साफ-सुथरे महसूस होते हैं।
  – इसके बाद इसमें गुड़हल के फूल मिलाएं। गुड़हल को बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है। साथ ही, यह बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी सहायक होता है। 
 – अब इस तैयार मिश्रण को धीमी आंच पर अच्छी तरह उबालें। करीब 15–20 मिनट तक इसे पकने दें, ताकि सभी जड़ी-बूटियों के गुण पानी में पूरी तरह घुल जाएं। जब पानी का रंग गहरा हो जाए और उसमें हल्की खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें।
  – अब इस मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें, फिर इसे छानकर किसी साफ कंटेनर में अलग कर लें। यही तैयार तरल आपका कोलेजन युक्त हर्बल हेयर रिंस या हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  कैसे करें इस्तेमाल
तैयार किया पानी को शैम्पू करने के बाद बालों पर अच्छे से लगाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 10 से 15 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर इसको सादे पानी से धो लें। यदि आप हफ्ते में दो बार ट्राई करती हैं, तो आपको बालों में ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा।
हेयर कोलाजेन ट्रीटमेंट के फायदे
  – बालों की नेचुरल काली रंगत बनाए रखने में मदद करता है।
 – समय से पहले बालों की समस्या कम हो जाती है।
  – बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
 – हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
 – बालों में प्राकृतिक तौर पर शाइन और सॉफ्टेस लेकर आता है।
  – स्कैल्प को ठंडक और पोषण देता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *