वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के पहाड़पुर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज शुक्रवार के दिन सुबह 10:00 के करीब महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वैशाली विद्यालय महुआ के निकट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों में जल भरा गया। “जय श्री राम” के जयकारे से गूंजा क्षेत्र जलभरी के दौरान युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए “जय श्री राम” के जयकारे लगाए। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और रथ यात्रा में शामिल रहे, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने भी सिर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया। भक्तों द्वारा “जय श्री नारायण” और “जय मां लक्ष्मी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, गरीबन सहनी, दिलीप सहनी, डॉ प्रमोद कुशवाहा, शिवदानी मिश्रा, अजय कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह नौ दिवसीय महायज्ञ आचार्य श्री श्री 108 भोलेश्वरानंद महाराज जी के सानिध्य में आयोजित है। कलश यात्रा की तस्वीरें…. यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक और संध्या 3:00 बजे से 6:00 बजे तक हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजेगी। शोभायात्रा में संतों का झुंड और पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं व बच्चों का समूह भी शामिल था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के पहाड़पुर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज शुक्रवार के दिन सुबह 10:00 के करीब महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वैशाली विद्यालय महुआ के निकट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों में जल भरा गया। “जय श्री राम” के जयकारे से गूंजा क्षेत्र जलभरी के दौरान युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए “जय श्री राम” के जयकारे लगाए। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और रथ यात्रा में शामिल रहे, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने भी सिर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया। भक्तों द्वारा “जय श्री नारायण” और “जय मां लक्ष्मी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, गरीबन सहनी, दिलीप सहनी, डॉ प्रमोद कुशवाहा, शिवदानी मिश्रा, अजय कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह नौ दिवसीय महायज्ञ आचार्य श्री श्री 108 भोलेश्वरानंद महाराज जी के सानिध्य में आयोजित है। कलश यात्रा की तस्वीरें…. यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक और संध्या 3:00 बजे से 6:00 बजे तक हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजेगी। शोभायात्रा में संतों का झुंड और पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं व बच्चों का समूह भी शामिल था, जो आकर्षण का केंद्र रहा।


