जमुई में छत से गिरकर महिला की मौत:मुंडन कार्यक्रम के दौरान हादसा, सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमुई में छत से गिरकर महिला की मौत:मुंडन कार्यक्रम के दौरान हादसा, सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान तोड़ा दम

जमुई में गुरुवार की रात मुंडन कार्यक्रम के दौरान छत से गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोलहपुर गांव की है। मृतका की पहचान गेनोरी पंडित की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। पार्वती देवी पड़ोसी के घर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वो अन्य महिलाओं के साथ एक मंजिला छत पर बैठकर कार्यक्रम देख रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद पार्वती देवी बेहोश हो गईं और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। अलीगंज में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार की अहले सुबह डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति गेनोरी पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थीं और मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई में गुरुवार की रात मुंडन कार्यक्रम के दौरान छत से गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोलहपुर गांव की है। मृतका की पहचान गेनोरी पंडित की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। पार्वती देवी पड़ोसी के घर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वो अन्य महिलाओं के साथ एक मंजिला छत पर बैठकर कार्यक्रम देख रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद पार्वती देवी बेहोश हो गईं और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। अलीगंज में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार की अहले सुबह डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति गेनोरी पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थीं और मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *