दरभंगा में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर:2 युवकों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, फोर व्हीलर सड़क किनारे पलटी; मृतकों की पहचान नहीं

दरभंगा में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर:2 युवकों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, फोर व्हीलर सड़क किनारे पलटी; मृतकों की पहचान नहीं

दरभंगा में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर तनी जोरदार थी कि बाक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मृतक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा। घटना कमतौल-भरवाड़ा मुख्य मार्ग पर इटौखर पोखर के पास की है। शिनाख्त में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दरभंगा में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर तनी जोरदार थी कि बाक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मृतक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा। घटना कमतौल-भरवाड़ा मुख्य मार्ग पर इटौखर पोखर के पास की है। शिनाख्त में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *