पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल:पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; केवलारी में हुआ हादसा

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल:पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; केवलारी में हुआ हादसा

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम खुसरीपार माल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस वाहन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। 112 के वाहन चालक श्याम चंदेल और सैनिक विजेंद्र दुबे ने घायल युवक को पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल केवलारी पहुंचाया। युवक का उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय हेमराज टेकाम के रूप में हुई है। वह मोहगांव माल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। केवलारी पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने बताया कि घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *