पहाड़ों पर हुई बारिश और ओले गिरने से राज्य का मौसम बदल गया है। रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वीरवार को तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा है, जहां पर तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया है। आज एक मई को मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं है। मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है। लेकिन कल से छह मई तक बारिश, आंधी-तूफान की संभावना है। इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सात मई को राज्य में किसी भी तरह की महत्वपूर्ण वर्षा की संभावना नहीं है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36°C के बीच रहने की संभावना है, मध्य भागों में 36 से 38 डिग्री और दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में 38 से 40 डिग्री तक रह सकता है। इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। दो जिलों में बारिश रिकार्ड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वैसे तो राज्य का मौसम बदल गया है। 02 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालयन रीजन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटों में हीट वेव गायब हो गई है। हालांकि लुधियाना और पठानकोट में बारिश दर्ज हुई है। पठानकोट में 3.8 एमएल बारिश दर्ज हुई है। हालांकि चंडीगढ़ समेत कई जगह पर कुछ समय के लिए बूंदाबांदी हुई। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे पंजाब में दस जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच में रहा है। छह जिलों में तापमान में गिरावट आई है। चंडीगढ़ (सिटी) में 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अमृतसर में 33.0 डिग्री तापमान रहा, जिसमें 1.1 डिग्री की कमी आई है। लुधियाना में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, इसमें 1.6 डिग्री बढ़ोतरी हुई। पटियाला में 38.1 डिग्री तापमान रहा, 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पठानकोट में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, बदलाव नहीं हुआ। बठिंडा में 39.3 डिग्री तापमान रहा, जो सबसे अधिक रहा। फरीदकोट में 35.5 डिग्री दर्ज हुआ, जिसमें 1.7 डिग्री की गिरावट आई। गुरदासपुर में 35.5 डिग्री तापमान रहा, 4.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। नवांशहर में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, 3.8 डिग्री बढ़ोतरी हुई। आनंदपुर साहिब में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, बदलाव नहीं हुआ। फाजिल्का में 35.4 डिग्री तापमान रहा, जिसमें 2.2 डिग्री की गिरावट आई। फिरोजपुर में 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, 0.6 डिग्री की गिरावट आई। होशियारपुर में 34.0 डिग्री तापमान रहा, 1.5 डिग्री बढ़ोतरी हुई। साहनेवाल में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ, बदलाव नहीं हुआ। मोहाली में 35.8 डिग्री तापमान रहा, 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पठानकोट में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 4.1 डिग्री की गिरावट आई। रोपड़ में 35.4 डिग्री तापमान रहा, 3.2 डिग्री बढ़ोतरी हुई। भाखड़ा डैम में 32.2 डिग्री दर्ज हुआ, बदलाव नहीं हुआ। रूपनगर में 34.4 डिग्री तापमान रहा, 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दो दिन हल्की से से मध्यम बारिश मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 2 और 3 मई को राज्य में कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, और इसके बाद भी कुछ जगहों पर बारिश जारी रह सकती है। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में 3 से 5°C की गिरावट आ सकती है। 3 से 6 मई के बीच राज्य में कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


