रेस्टोरेंट में कर्मचारी की करंट लगने से मौत

उज्जैन | माधव क्लब रोड स्थित समतारा रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी गोपाल पिता रामजी मीणा की देररात रेस्टोरेंट में करंट से मौत हो गई। रात को सूचना पर नीलगंगा पुलिस घटनास्थल पर जांच को पहुंची। युवक के परिजन भी सूचना पर उज्जैन पहुंच गए। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा। पुलिस ने बताया कि युवक उदयपुर राजस्थान का रहने वाला था और यहां रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *