आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने मचाई तबाही घर पर ठनका गिरने से तीन लोग झुलस गए

आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने मचाई तबाही घर पर ठनका गिरने से तीन लोग झुलस गए

भास्कर न्यूज|मधुबनी जिले में बुधवार की शाम व देर रात आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। खासकर इससे किसानों को काफी क्षति हुई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के परसा गांव के वार्ड संख्या 7 स्थित ब्राह्मण टोला में एक घर पर सीधे बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवकांत मिश्रा के घर की छत पर अचानक वज्रपात हुआ। उस समय घर के किचन में 35 वर्षीय मीना मिश्रा खाना परोस रही थीं। तेज आवाज के साथ बिजली गिरते ही छत का एक हिस्सा फटकर नीचे गिर गया, जिससे घर के अंदर गोले जैसे बड़ा छेद बन गया। इस घटना में 62 वर्षीय घर के मालिक देवकांत मिश्रा और उनकी बहू मीना मिश्रा घायल हो गई। वहीं, पड़ोस में सो रहे 75 वर्षीय उमाकांत मिश्रा भी इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गए। मधेपुर प्रखंड के भखराइन पंचायत में स्थित नया प्राथमिक विद्यालय डरिया टोल का वर्ग कक्ष और रसोईघर आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। बांस-बल्ला, टीना और एसबेस्टस से बना विद्यालय का भवन धराशाई हो गया। वहीं बेनीपट्टी पीएचसी में पदस्थापित डॉ. अनिल कुमार के कार पर नीम के पेड़ की एक विशाल टहनी गिर पड़ी। इसमें डॉ. अनिल की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, उस वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। वहीं, इसके पास ही खड़ी एक युवक की पल्सर बाइक भी बिजली का पोल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। आज सुबह जब आम कारोबारी मौहम्मद हसन अपने बगीचे आया तो काफी मायूस होकर बोला कि 40 प्रतिशत से अधिक आम के टिकोले झड़ गया है। जिस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। ऐसे में आम के बगीचे खरीदने के दौरान महाजन से लिए कर्जा को चुकता करने में अब कठिनाई होगी। वही आम कारो‌बारी। रंजीत पासवान ने कहा कि जितने आम के टिकोले पर ओलावृष्टि का प्रभाव पड़ा होगा किसान रिजवान ने कहा कि हम लोग वैशाखी सब्जी के पौधे के पटवन से परेशान थे। लेकिन बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने इससे निजात दिला दिया है। सब्जी की खेती करने वाले मध्यमवर्गीय किसान सब्जी के खेत में महंगी पटवन नही करवा पा रहे थे। वह काफी खुश है। उनका कहना था की जो बारिश पूर्व में होना चाहिए था, वह अब हुआ है। इससे तकरीबन 15 से 20 दिन के लिए पटवन से निजात मिल गई है। भास्कर न्यूज|मधुबनी जिले में बुधवार की शाम व देर रात आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। खासकर इससे किसानों को काफी क्षति हुई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के परसा गांव के वार्ड संख्या 7 स्थित ब्राह्मण टोला में एक घर पर सीधे बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवकांत मिश्रा के घर की छत पर अचानक वज्रपात हुआ। उस समय घर के किचन में 35 वर्षीय मीना मिश्रा खाना परोस रही थीं। तेज आवाज के साथ बिजली गिरते ही छत का एक हिस्सा फटकर नीचे गिर गया, जिससे घर के अंदर गोले जैसे बड़ा छेद बन गया। इस घटना में 62 वर्षीय घर के मालिक देवकांत मिश्रा और उनकी बहू मीना मिश्रा घायल हो गई। वहीं, पड़ोस में सो रहे 75 वर्षीय उमाकांत मिश्रा भी इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गए। मधेपुर प्रखंड के भखराइन पंचायत में स्थित नया प्राथमिक विद्यालय डरिया टोल का वर्ग कक्ष और रसोईघर आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। बांस-बल्ला, टीना और एसबेस्टस से बना विद्यालय का भवन धराशाई हो गया। वहीं बेनीपट्टी पीएचसी में पदस्थापित डॉ. अनिल कुमार के कार पर नीम के पेड़ की एक विशाल टहनी गिर पड़ी। इसमें डॉ. अनिल की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, उस वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। वहीं, इसके पास ही खड़ी एक युवक की पल्सर बाइक भी बिजली का पोल गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। आज सुबह जब आम कारोबारी मौहम्मद हसन अपने बगीचे आया तो काफी मायूस होकर बोला कि 40 प्रतिशत से अधिक आम के टिकोले झड़ गया है। जिस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। ऐसे में आम के बगीचे खरीदने के दौरान महाजन से लिए कर्जा को चुकता करने में अब कठिनाई होगी। वही आम कारो‌बारी। रंजीत पासवान ने कहा कि जितने आम के टिकोले पर ओलावृष्टि का प्रभाव पड़ा होगा किसान रिजवान ने कहा कि हम लोग वैशाखी सब्जी के पौधे के पटवन से परेशान थे। लेकिन बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने इससे निजात दिला दिया है। सब्जी की खेती करने वाले मध्यमवर्गीय किसान सब्जी के खेत में महंगी पटवन नही करवा पा रहे थे। वह काफी खुश है। उनका कहना था की जो बारिश पूर्व में होना चाहिए था, वह अब हुआ है। इससे तकरीबन 15 से 20 दिन के लिए पटवन से निजात मिल गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *