बेटे ने दोस्त के साथ घर में की चोरी:गोपालगंज में पिता ने पकड़ा, लाखों के जेवर बरामद; पुलिस को सौंपा

बेटे ने दोस्त के साथ घर में की चोरी:गोपालगंज में पिता ने पकड़ा, लाखों के जेवर बरामद; पुलिस को सौंपा

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। पिता की सतर्कता से दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। मीरअलीपुर गांव निवासी आरोपी बेटे ने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। घर के अन्य सदस्यों की गैरमौजूदगी में, दोनों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए। उन्हें लगा था कि घर का मामला होने के कारण उन पर शक नहीं होगा। पिता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी हालांकि, बेटे की संदिग्ध गतिविधियों पर उसके पिता को शक हो गया। पिता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेटे और उसके दोस्त को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अपने ही बेटे को चोरी का मास्टरमाइंड पाकर परिवार हैरान रह गया। पिता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग दोस्त को निरुद्ध किया। उनके पास से चोरी किए गए कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए मामले की गहन जांच कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। पिता की सतर्कता से दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। मीरअलीपुर गांव निवासी आरोपी बेटे ने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। घर के अन्य सदस्यों की गैरमौजूदगी में, दोनों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए। उन्हें लगा था कि घर का मामला होने के कारण उन पर शक नहीं होगा। पिता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी हालांकि, बेटे की संदिग्ध गतिविधियों पर उसके पिता को शक हो गया। पिता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेटे और उसके दोस्त को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अपने ही बेटे को चोरी का मास्टरमाइंड पाकर परिवार हैरान रह गया। पिता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और नाबालिग दोस्त को निरुद्ध किया। उनके पास से चोरी किए गए कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए मामले की गहन जांच कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *