गयाजी के भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कल CM का स्वागत होगा:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता फूल-माला के साथ खड़े रहेंगे; शहर सम्राट चौधरी की प्राथमिकताओं में शामिल

गयाजी के भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कल CM का स्वागत होगा:एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता फूल-माला के साथ खड़े रहेंगे; शहर सम्राट चौधरी की प्राथमिकताओं में शामिल

गयाजी में कल प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद पहली बार आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर विष्णुपद, महाबोधि मंदिर और शंकराचार्य मठ तक पूरे रूट को शक्ति प्रदर्शन के बड़े मंच में बदलने की तैयारी है। हजारों की संख्या में भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर उतरेंगे। जगह-जगह बैंड-बाजा, फूलमाला और स्वागत द्वार की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि सरकार धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक होगा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ चिंटू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक होगा। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूलमालाओं के साथ मौजूद रहेंगे। यही उत्साह विष्णुपद और बोधगया में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं। अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही। कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने गया पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गयाजी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की जदयू नेता रंजीत यादव ने बताया कि एसए रिजॉर्ट और एमएसवाई क्षेत्र के पास भी मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की गई है। अनुमति मिलने के बाद यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी बिहार में विकास और कानून व्यवस्था को नई दिशा देंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के लिए गया में बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा ह गयाजी में कल प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद पहली बार आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर विष्णुपद, महाबोधि मंदिर और शंकराचार्य मठ तक पूरे रूट को शक्ति प्रदर्शन के बड़े मंच में बदलने की तैयारी है। हजारों की संख्या में भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर उतरेंगे। जगह-जगह बैंड-बाजा, फूलमाला और स्वागत द्वार की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि सरकार धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक होगा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ चिंटू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गया आगमन ऐतिहासिक होगा। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूलमालाओं के साथ मौजूद रहेंगे। यही उत्साह विष्णुपद और बोधगया में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं। अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही। कार्यकर्ता दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने गया पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गयाजी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की जदयू नेता रंजीत यादव ने बताया कि एसए रिजॉर्ट और एमएसवाई क्षेत्र के पास भी मुख्यमंत्री के स्वागत की विशेष तैयारी की गई है। अनुमति मिलने के बाद यहां भव्य स्वागत कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी बिहार में विकास और कानून व्यवस्था को नई दिशा देंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के लिए गया में बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा ह  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *