सिंगरौली में शादियों में लगी थीं स्कूल बसे:टैक्स चोरी, ओवरलोडिंग का खुलासा; परिवहन विभाग ने चालान कर नोटिस दिए

सिंगरौली में शादियों में लगी थीं स्कूल बसे:टैक्स चोरी, ओवरलोडिंग का खुलासा; परिवहन विभाग ने चालान कर नोटिस दिए

सिंगरौली में अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की टीम ने बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूल वाहनों का खुलासा किया। इन वाहनों में टैक्स चोरी और क्षमता से अधिक सवारी ढोने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने लगातार निगरानी के बाद यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि कुछ स्कूल वैन और बस संचालक नियमों का उल्लंघन कर इन वाहनों का उपयोग मैरिज पार्टी जैसे निजी कार्यों में भी कर रहे थे। ऑनलाइन चालानी कार्रवाई चेकिंग के दौरान MP66ZE5382, MP66P0568, MP66ZH5210, MP66ZR2598, MP66ZE2647 और MP66P-0283 नंबर के छह वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाहनों को जब्त नहीं किया गया, लेकिन संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स और जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी रहेगी कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने इस संबंध में कहा, “बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध परिवहन और राजस्व चोरी पर विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है।” प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *