किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला गरमा गया है। पथरिया पंचायत के जोरीगाछ वार्ड संख्या-08 निवासी 63 वर्षीय खुश मोहम्मद ने कथित भूमाफिया किशन केड़िया और उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने जमीन हड़पने, धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। खुश मोहम्मद ने अपने आवेदन में बताया कि मौजा लाहुगांव स्थित खाता संख्या-09 और 44 की लगभग 1 एकड़ 19 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम दर्ज है। उनका परिवार इस जमीन पर वर्षों से खेती करता आ रहा है। आरोप है कि किशन केड़िया और उनके सहयोगियों ने इस जमीन को हड़पने की नीयत से गलत दावा पेश किया और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की गई थी
पीड़ित के अनुसार, अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की गई थी। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष के दखल को सही मानते हुए समझौते की बात कही थी। इसके बावजूद, आरोपित पक्ष लगातार उन पर दबाव बना रहा है। 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
खुश मोहम्मद ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से उन्हें और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। 26 अप्रैल की सुबह आरोपित हथियारों के साथ उनके घर के पास पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं
घटना के बाद भय के कारण पीड़ित परिवार तुरंत थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सका था। अब खुश मोहम्मद ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच जारी है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला गरमा गया है। पथरिया पंचायत के जोरीगाछ वार्ड संख्या-08 निवासी 63 वर्षीय खुश मोहम्मद ने कथित भूमाफिया किशन केड़िया और उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने जमीन हड़पने, धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। खुश मोहम्मद ने अपने आवेदन में बताया कि मौजा लाहुगांव स्थित खाता संख्या-09 और 44 की लगभग 1 एकड़ 19 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम दर्ज है। उनका परिवार इस जमीन पर वर्षों से खेती करता आ रहा है। आरोप है कि किशन केड़िया और उनके सहयोगियों ने इस जमीन को हड़पने की नीयत से गलत दावा पेश किया और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की गई थी
पीड़ित के अनुसार, अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की गई थी। अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष के दखल को सही मानते हुए समझौते की बात कही थी। इसके बावजूद, आरोपित पक्ष लगातार उन पर दबाव बना रहा है। 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
खुश मोहम्मद ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से उन्हें और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। 26 अप्रैल की सुबह आरोपित हथियारों के साथ उनके घर के पास पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं
घटना के बाद भय के कारण पीड़ित परिवार तुरंत थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सका था। अब खुश मोहम्मद ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच जारी है।