फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बीती रात करीब 1 बजे सेक्टर-5 के पास संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला था। पिता नवोदय महतो ने बताया कि उनका बेटा बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहता था और टेंट हाउस में मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। काम खत्म करके दोस्त के साथ लौट रहा था बुधवार रात वह एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त मोहित के साथ बाइक पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल कम होने के कारण दोनों पेट्रोल भरवाने के लिए संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, ऊपर से गजर गई बताया जा रहा है कि बल्लभगढ़ की तरफ से पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे लोडिंग वाले पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और पिकअप वाहन गौरव के ऊपर से गुजर गया। इससे गौरव को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठा दोस्त मोहित भी घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौरव ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं घायल मोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बीती रात करीब 1 बजे सेक्टर-5 के पास संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला था। पिता नवोदय महतो ने बताया कि उनका बेटा बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में किराए के मकान में रहता था और टेंट हाउस में मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। काम खत्म करके दोस्त के साथ लौट रहा था बुधवार रात वह एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त मोहित के साथ बाइक पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल कम होने के कारण दोनों पेट्रोल भरवाने के लिए संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, ऊपर से गजर गई बताया जा रहा है कि बल्लभगढ़ की तरफ से पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे लोडिंग वाले पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और पिकअप वाहन गौरव के ऊपर से गुजर गया। इससे गौरव को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठा दोस्त मोहित भी घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौरव ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं घायल मोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


